अंडमान निकोबार द्वीप समूह भारत की मुख्य भूमि में स्थित कोलकाता शहर से 1225 किलोमीटर तथा चेन्नई शहर से 1190 किलोमीटर बंगाल की खाड़ी में स्थित एक खूबसूरत दीप समूह है | हिमालय पर्वत पूर्वोत्तर भारत में जाकर दक्षिण की ओर मुड़ता है जिसे म्यांमार में अराकानयोमा पर्वत के नाम से जाना जाता है | म्यांमार की दक्षिणी सीमा के पास पहुंच कर यह बंगाल की खाड़ी में डूब जाता है | बंगाल की खाड़ी में दक्षिण की ओर इस पर्वत के शिखर उठे हुए हैं और द्वीप के रूप में दिखाई पड़ते हैं |अराकानयोमा पर्वत का ही बंगाल की खाड़ी में उठा हुआ शिखर अंडमान निकोबार दीप समूह कहलाता है | आइए अंडमान निकोबार दीप समूह के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानते हैं |
- अंडमान निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत का क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है | इसका क्षेत्रफल 8249 वर्ग किलोमीटर है |
- इस दीप समूह को 1 नवंबर 1956 ईस्वी को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया |
- अंडमान निकोबार दीप समूह में 3 जिले हैं | 1 उत्तरी एवं मध्य अंडमान जिला , 2 दक्षिणी अंडमान जिला , 3 निकोबार जिला | क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला उत्तरी एवं मध्य अंडमान जिला है तथा जनसंख्या में सबसे बड़ा जिला दक्षिणी अंडमान जिला है | क्षेत्रफल एवं जनसंख्या दोनों में सबसे छोटा जिला निकोबार जिला है |
- अंडमान निकोबार द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप मध्य अंडमान द्वीप है |
- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की सबसे ऊंची चोटी सैडल पीक (730 मीटर ) है जो उत्तरी अंडमान द्वीप में स्थित है |
- पोर्ट ब्लेयर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी है जो दक्षिण अंडमान द्वीप पर स्थित है |
- लैंडफाल द्वीप अंडमान निकोबार दीप समूह का सबसे उत्तरी द्वीप है |
- कोको द्वीप समूह अंडमान निकोबार द्वीपसमूह उत्तर में स्थित है | इस पर म्यांमार देश का अधिकार है | कोको चैनल कोको द्वीप समूह तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह को अलग करती है
- नारर्कोंडम एक सुषुप्त ज्वालामुखी द्वीप है | यह उत्तरी अंडमान द्वीप के उत्तर पूर्व में स्थित है |
- 10 डिग्री चैनल लिटिल अंडमान तथा कार निकोबार द्वीप को अलग करती है |
- निकोबार द्वीप समूह में कुल 19 द्वीप है |
- कार निकोबार द्वीप के दक्षिण में ग्रेट निकोबार द्वीप है | जिस पर भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट स्थित है जिसे पिगमिलियन पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है |
- स्वतंत्रता के पहले भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को जब आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती थी , तो उन्हें अंडमान निकोबार के सेलुलर जेल में भेज दिया जाता था | तब इसे काला पानी की सजा कहते थे |
- इस द्वीप समूह के मूल निवासी निग्रिटो तथा जारवा है | अन्य प्रमुख जनजातियां ओंगे तथा सेंटीनल है |
- पोर्ट ब्लेयर बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत का 13 वां प्रमुख बंदरगाह है |
- इस केंद्रशासित प्रदेश की प्रमुख भाषा बांग्ला हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगु इत्यादि है |
- यह केंद्रशासित प्रदेश कोलकाता उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आता है |







अंडमान निकोबार एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है. अंदमान को 572 द्वीपों का समूह भी कहा जाता है.
ReplyDelete