अंटार्कटिका महाद्वीप
विश्व में श्वेत महाद्वीप तथा विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप के नाम से प्रसिद्ध अंटार्टिका महाद्वीप एशिया ,अफ्रीका ,उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बाद विश्व का पाँचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है | आइए 1,40,00000 वर्गकिलोमीटर में विस्तारित तथा दक्षिणी ध्रुव के चारों ओर फैले अंटार्कटिका महाद्वीप के महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानते हैं |
- अंटार्कटिका महाद्वीप मूलतः दक्षिणी ध्रुव के चारों ओर फैला हुआ है |
- अंटार्कटिका प्राचीन गोंडवानालैंड के भू-भाग का अंग है |
- यह प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर तथा हिंद महासागर से चारों ओर घिरा हुआ है | इन तीनों महासागरों के दक्षिणी भाग को अंटार्कटिका महासागर के नाम से जाना जाता है | रॉस सागर तथा वेडेल सागर अंटार्कटिका महासागर के ही भाग हैं |
- यह विश्व का सबसे बड़ा ठंडा मरुस्थल तथा विश्व का सर्वाधिक ठंडा महाद्वीप है |
- अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज करने का सबसे पहले प्रयास जेम्स कुक ने किया था लेकिन वह इसमें असफल रहे |
- 1820 ईस्वी में शाही रूसी सेना के कैप्टन फेबियन विलियम शॉसेन वोस्टॉक नामक जहाज पर सवार होकर इस महाद्वीप पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने |
- अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज सन 1911 ईस्वी में कैप्टन जेम्स क्लास रॉस ने किया था |
- इस महादेव का 98 परसेंट भाग बर्फ से ढका हुआ है इसलिए इसे श्वेत महाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है |
- क्वीन मॉड पर्वत श्रेणी जिसे ट्रांस अंटार्कटिका पर्वत श्रेणी के नाम से भी जाना जाता है, अंटार्कटिका महाद्वीप को दो भागों में विभक्त करती है |
- अंटार्कटिका महाद्वीप के दक्षिणी भाग पर स्थित विंसन मैंसिफ इस महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत चोटी है |यह एल्सवर्थ पर्वत श्रेणी में स्थित है |
- अंटार्कटिका महाद्वीप का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी माउंट एरेब्रुस है जो रॉस द्वीप पर स्थित है |
- अंटार्कटिका महाद्वीप की औसत ऊंचाई सातों महाद्वीप में सबसे अधिक ऊंचा है |
- इस महाद्वीप के उत्तर पश्चिम में स्थित पॉल्मर प्रायद्वीप ही कुछ अंश तक बर्फ से मुक्त रहता है पॉल्मर प्रायद्वीप के उत्तरी भाग को ग्राहम लैंड के नाम से जानते हैं |
- ड्रेक जलसंधि दक्षिणी अटलांटिक महासागर तथा प्रशांत महासागर में स्थित स्कोतिया सागर को आपस में जोड़ती है तथा चिली के हॉर्न अंतरीप को शेट लैंड द्वीप से अलग करती है |
- अंटार्कटिका महाद्वीप में स्थित दक्षिणी ध्रुव की खोज नार्वे निवासी एमंडसन ने 1911 ईस्वी में की |
- विश्व का सबसे बड़ा ग्लेशियर लैंबर्ट अंटार्कटिका महाद्वीप में ही स्थित है |
- अंटार्कटिका महाद्वीप में 6 महीने की दिन तथा 6 महीने की रात होती है |
- विश्व का सबसे कम तापमान पूर्वी अंटार्कटिका में स्थित वोस्टॉक [-95 डिग्री सेंटीग्रेड ] में रिकॉर्ड किया गया है |
- अंटार्कटिका की मुख्य वनस्पति लाइकेन तथा मॉस है |
- अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुंचने वाले प्रथम भारतीय रामचरण जी थे जो 1960 में यहां पर आए थे |
- दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले प्रथम भारतीय डॉ० गिरिराज सिरोही थे |
- अंटार्कटिका महाद्वीप पर भारत का प्रथम वैज्ञानिक दल जेड. आर. कासिम के नेतृतव में 1981 में पहुंचा था |
- भारत ने अंटार्कटिका महाद्वीप में अपना पहला स्थाई शोध केंद्र दक्षिणी गंगोत्री जिसे इंदिरा शिखर के नाम से भी जाना जाता है 1984 में स्थापित किया |
- 1993 में भारत ने अपना दूसरा स्थाई शोध केंद्र मैत्री की स्थापना की |
- अगस्त 2009 में भारत ने अपने तीसरे स्थाई केंद्र भारती की स्थापना की |
- राष्ट्रीय अंटार्कटिका अध्ययन केंद्र भारत ने अपने गोवा राज्य में स्थापित किया है |
Comments
Post a Comment
we support you at next topic.