अफ्रीका महाद्वीप
अफ्रीका महाद्वीप एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है | इसे काला एवं अंध तथा भविष्य का महाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है | अफ्रीका के उत्तर में यूरोप, उत्तर पूर्व में एशिया, पूर्व में हिंद महासागर तथा पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है |आइए अफ्रीका महाद्वीप के बारे में 25 महत्वपूर्ण तथ्यों को जानते हैं |
- अफ्रीका महाद्वीप उत्तर में भूमध्य सागर, उत्तर पूर्व में लाल सागर, पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम में अटलांटिक महासागर तथा पूर्व में हिंद महासागर से घिरा हुआ है |
- अफ्रीका महाद्वीप सातों महाद्वीपों में एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर भूमध्य रेखा, कर्क रेखा एवं मकर रेखा गुजरते हैं |
- अफ्रीका महाद्वीप की खोज में सर्वाधिक योगदान डेविड लिविंग्सटन का है | इन्होंने कांगो नदी, जांबेजी नदी, न्यासा झील, विक्टोरिया जलप्रपात तथा कालाहारी मरुस्थल की खोज की |
- स्वेज नहर लाल सागर तथा भूमध्य सागर को आपस में जोड़ती है तथा अफ्रीका [ मिस्र] को एशिया [ सिनाई प्रायद्वीप] से अलग करती है | स्वेज नहर विश्व की सबसे बड़ी जहाजी नहर एवं समुद्री नहर है | यह 1869 में फ्रांसीसी इंजीनियर फर्डिनेंड-द - लेसेप्स के नेतृत्व में ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्मित किया गया | इस नहर की लंबाई 168 किलोमीटर है | इस जलमार्ग के उत्तरी प्रवेश द्वार पर पोर्ट सईद एवं दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्वेज पत्तन स्थित है | 1956 में मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति कर्नल नासिर ने स्वज नहर का राष्ट्रीयकरण कर दिया | वर्तमान में स्वेज नहर पर मिस्र का अधिकार है |
- जिब्राल्टर जलसंधि भूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागर को आपस में जोड़ती है तथा अफ्रीका [ मोरक्को] को यूरोप [ स्पेन ] से अलग करती है | जिब्राल्टर को भूमध्यसागर की कुंजी भी कहा जाता है | वर्तमान में जिब्राल्टर पर ब्रिटेन का अधिकार है |
- बाबा- अल-मंडेब जलसंधि अदन की खाड़ी तथा लाल सागर को आपस में जोड़ती है एवं अफ्रीका [ सोमालिया ] को एशिया [ यमन] से अलग करती है |
- वर्तमान समय में अफ्रीकी संघ में 54 देश है | 9 जुलाई सन 2011 को सूडान से अलग होकर दक्षिणी सूडान अफ्रीका का सबसे नया देश बना | दक्षिणी सूडान जिसकी राजधानी जुबा है ,संयुक्त राष्ट्र संघ का 193 वा सबसे नवीनतम सदस्य है |
- अफ्रीका का सबसे उत्तरी सीमा पर स्थित देश ट्यूनीशिया जिसकी राजधानी ट्यूनिस है ,सबसे दक्षिणी सीमा पर दक्षिण अफ्रीका देश जिसकी राजधानी प्रिटोरिया है, सबसे पूर्वी सीमा पर स्थित सोमालिया देश है जिसकी राजधानी मोगादिशू है तथा सबसे पश्चिमी सीमा पर स्थित देश सेनेगल है जिसकी राजधानी विक्टोरिया है |
- क्षेत्रफल में अफ्रीका का सबसे बड़ा देश अल्जीरिया तथा जनसंख्या में सबसे बड़ा देश नाइजीरिया है जिसकी राजधानी अबुजा है | क्षेत्रफल तथा जनसंख्या दोनों में सबसे छोटा देश सेनेगल है |
- एटलस पर्वत का विस्तार मोरक्को, अल्जीरिया तथा ट्यूनीशिया में है | मोरक्को की राजधानी रबात तथा अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स है | मोरक्को, अल्जीरिया तथा ट्यूनीशिया को एशिया माइनर के देश भी कहते हैं | इन तीनो देशो को बारबरी स्टेट के नाम से भी जाना जाता है |
- अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है | यह हिंद महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप भी है |
- अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो है जो तंजानिया देश में स्थित है |
- अफ्रीका महाद्वीप का सबसे नीचा स्थान अासल झील जिबूती देश में स्थित है | जिबूती की राजधानी जिबूती है | भारत के वर्तमान राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविंद जी ने अपनी पहली विदेश यात्रा जिबूती देश की किया | चीन ने देश से बाहर अपना पहला सैन्य अड्डा जिबूती में बनाया है |
- विश्व का सबसे गर्म स्थल अल अजीजिया है जो लिबिया देश में स्थित है | लीबिया की राजधानी त्रिपोली है |
- विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा का मरुस्थल है जो अफ्रीका महाद्वीप के 11 देशों अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, चाड , माली, मॉरिटानिया, नाइजर, मिस्र, मोरक्को, सूडान तथा दक्षिणी सूडान देश में फैला हुआ है | सहारा मरुस्थल के मध्य में चाड झील है जो चाड देश में स्थित है |
- कांगो नदी भूमध्य रेखा को जिसे विषुवत रेखा भी कहते हैं,को दो बार काटती है |
- लिंपोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है जो दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख नदी है | लिंपोपो नदी हिंद महासागर में गिरती है |
- नील नदी युगांडा के विक्टोरिया झील से श्वेत नील के नाम से निकलती हैं तथा इथियोपिया के टाना झील से नीली नील निकलती है | श्वेत नील तथा नीली नील का संगम सूडान देश की राजधानी खार्तूम के पास होता है जहां से यह नील नदी का नाम से बहते हुए मिस्र देश की राजधानी काहिरा से होते हुए भूमध्य सागर में गिर जाती है | यह विश्व की सबसे लंबी नदी है इसकी लंबाई 6690 किलोमीटर है | नील नदी के किनारे 3 देशों की राजधानी दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा सूडान की राजधानी खारतूम तथा मिस्र की राजधानी काहिरा स्थित है | मिस्र को नील नदी का वरदान करते हैं | मिस्र को एशिया एवं यूरोप महाद्वीप का जंक्शन भी कहा जाता है | मिस्र देश में स्थित आस्वान बांध नील नदी पर ही है जो अफ्रीका का सबसे ऊंचा बांध है | नील नदी पर बसा सबसे बड़ा शहर काहिरा है | मिस्र के किसान को फेल्लाह कहां जाता है |
- करीबा बांध जांबेजी नदी पर, कैंजी बांध नाइजर नदी पर तथा ओवन बांध श्वेत नील नदी पर बना है | विक्टोरिया जलप्रपात जांबेजी नदी पर जांबिया देश में है |
- अफ्रीका महाद्वीप में बुशमैन जनजाति कालाहारी मरुस्थल में, पिग्मी जनजाति कांगो बेसिन में, बद्दू जनजाति सहारा मरुस्थल में, मसाई जनजाति केन्या अर्थात पूर्वी अफ्रीका में तथा जुलू जनजाति दक्षिण अफ्रीका देश के नेटाल प्रांत में पाई जाती है | विक्टोरिया झील के आसपास की प्रमुख जनजातियां लुवा और बगंडा है |
- हॉर्न ऑफ अफ्रीका अफ्रीका के उत्तरी पूर्वी भाग को कहा जाता है जिसमें 4 देश क्रमशः सोमालिया, जिबूती, इथियोपिया तथा इरिट्रिया देश आते हैं | इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा है |
- अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय घास के मैदान को सवाना तथा शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को वेल्ड कहते हैं | वेल्ड दक्षिण अफ्रीका देश में स्थित है |
- अफ्रीका के जोहानेसबर्ग को स्वर्णनगर तथा किंबरले को हीरों का नगर कहा जाता है | किंबरले खान विश्व की हीरे की सबसे बड़ी खान है जो दक्षिण अफ्रीका देश में स्थित है | दक्षिण अफ्रीका विश्व का सबसे बड़ा क्रोमियम तथा प्लैटिनम उत्पादक देश है | विश्व में हीरे का सर्वाधिक उत्पादन रूस में होता है इसके बाद दूसरे तथा तीसरे स्थान पर अफ्रीका महाद्वीप के बोत्सवाना तथा कांगो देश आते हैं |
- अफ्रीका महाद्वीप का जंजीबार द्वीप विश्व में सबसे अधिक लौंग का उत्पादन करता है | विश्व में सर्वाधिक कोको का उत्पादन आइवरी कोस्ट करता है |
- जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे ,केन्या की नैरोबी तथा अल्जीरिया की अल्जीयर्स है |
Comments
Post a Comment
we support you at next topic.