हमारा प्यारा भारतवर्ष उत्तरी गोलार्ध में 8 डिग्री 4:00 मिनट उत्तरी अक्षांश से 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश तथा 68 डिग्री 7 मिनट पूर्वी देशांतर से 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है |
बंगाल की खाड़ी में भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्र शासित राज्य अंडमान निकोबार द्वीपसमूह स्थित है | इसको लेकर संपूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6 डिग्री 4 मिनट से 37 डिग्री 6:00 मिनट उत्तरी अक्षांश के मध्य है |
भारत का विश्व में रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील तथा ऑस्ट्रेलिया के बाद सातवां स्थान है | यह पूरे विश्व के क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत भू-भाग पर फैला हुआ है |
भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत ,पूर्व में बंगाल की खाड़ी ,पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है |
भारत की उत्तर से दक्षिण लम्बाई अर्थात कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3214 किलोमीटर तथा पूरब से पश्चिम चौड़ाई अरुणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक 2933 किलोमीटर है | भारत का कुल समुंद्र तटीय लंबाई 7516.6 किलोमीटर है | भारत का अंदमान निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित है |
भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल जम्मू कश्मीर राज्य में, सबसे दक्षिणी बिंदु कन्याकुमारी तमिलनाडु राज्य में तथा सबसे दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट है जिसे पहले पिगमिलियन पॉइंट के नाम से जाना जाता था | इंदिरा पॉइंट निकोबार दीप समूह में स्थित है |
भारत में 29 राज्य तथा 7 केंद्र शासित राज्य है | भारत का सबसे उत्तरी राज्य जम्मू एंड कश्मीर ,दक्षिणी राज्य तमिलनाडु ,पूर्वी राज्य अरुणांचल प्रदेश ,पश्चिमी राज्य गुजरात तथा दक्षिणतम राज्य / केंद्रशासित प्रदेश अंदमान निकोबार द्वीप समूह है |
क्षेत्रफल के अनुसार भारत के 4 सबसे बड़े राज्य क्रमशः राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश है |
क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है | 29 राज्य तथा 7 केंद्र शासित राज्यों में क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा राज्य राजस्थान तथा सबसे छोटा लक्षद्वीप है |
जनसंख्या में भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश तथा सबसे छोटा राज्य सिक्किम है |
29 राज्य तथा 7 केंद्र शासित प्रदेशों में भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश तथा सबसे छोटा राज्य लक्ष्य द्वीप है | अर्थात लक्षद्वीप क्षेत्रफल तथा जनसंख्या दोनों में भारत का सबसे छोटा राज्य है यह एक केंद्रशासित प्रदेश है |
भारत का सबसे लंबा समुद्र तटीय राज्य गुजरात है | दक्षिण भारत का सबसे लंबा समुद्री राज्य आंध्र प्रदेश है |
29 राज्य तथा 7 केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे लंबा समुद्र तटीय राज्य/ केंद्र शासित राज्य अंडमान निकोबार दीप समूह है | गुजरात का स्थान समुद्र तट की लंबाई में अंडमान निकोबार दीप समूह के बाद आता है |
भारत का सबसे ऊंचा पर्वत चोटी के 2 गॉडविन ऑस्टिन है जो पाक अधिकृत कश्मीर में काराकोरम पर्वत की सबसे ऊंची चोटी के रूप में स्थित है |
विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है जो नेपाल देश में स्थित है | माउंट एवरेस्ट हिमालय की सबसे ऊंची चोटी है | नेपाल में माउंट एवरेस्ट को सागरमाथा के रूप में जाना जाता है | भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा है जो भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है | कंचनजंगा नेपाल और सिक्किम बॉर्डर पर स्थित है |
दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी केरल राज्य में अन्नामलाई पहाड़ी पर स्थित अनैमुडी 2697 मीटर है|
दक्षिण भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी पहाड़ी पर स्थित डोडाबेट्टा 2637 मीटर ऊंचा है |
उत्तर भारत को दक्षिण भारत से विंध्याचल पर्वत श्रेणी अलग करती है | विंध्याचल पर्वत श्रेणी को सबसे पहले अगस्त्य ऋषि ने पार किया था | अगस्त ऋषि ने दक्षिण भारत में सनातन धर्म जिसे हिंदू धर्म के नाम से जाना जाता है का प्रचार किया |
विश्व का सबसे बड़ा जैव विविधता वाला क्षेत्र अफ्रीका महाद्वीप है | भारत का सबसे बड़ा जैव विविधता वाला क्षेत्र केरल राज्य में स्थित शांत घाटी है |
विश्व में सबसे अधिक दूध का उत्पादन भारत में ही होता है | यह भैंस के दूध के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है |
विश्व में सबसे अधिक थोरियम का उत्पादन भारत में होता है | यह भारत के केरल राज्य में मोनाजाइट बालू में पाया जाता है |
भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल राजस्थान राज्य में स्थित थार का मरुस्थल है | थार का मरुस्थल भारत तथा पाकिस्तान दोनों देशों में फैला हुआ है |
विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का है |
विश्व का पहला लोकतांत्रिक देश अमेरिका है तथा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है |
विश्व में सबसे अधिक हिन्दू ,सिक्ख ,जैन तथा पारसी धर्म को मानने वाले भारत में रहते है | विश्व में इंडोनेशिया के बाद सर्वाधिक मुस्लिम भारत में ही रहते हैं |
Comments
Post a Comment
we support you at next topic.