दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

 


दक्षिण अमेरिका महाद्वीप




दक्षिण अमेरिका महाद्वीप विश्व में एशिया, अफ्रीका तथा उत्तरी अमेरिका के बाद क्षेत्रफल में चौथा स्थान रखता है | दक्षिण अमेरिका महाद्वीप विविधताओं से भरा महाद्वीप है |इसे पक्षियों का महाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है | पनामा  नहर के उत्तर का भाग उत्तरी अमेरिका महाद्वीप  तथा दक्षिण का भाग दक्षिण अमेरिका महाद्वीप कहलाता है |  पनामा देश उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का भाग है | आइए दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानते हैं |

  1. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की आकृति त्रिभुजाकार है |    
  2. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप  के उत्तर में कैरेबियन सागर, उत्तर- पूर्व में  उत्तरी अटलांटिक महासागर, दक्षिण तथा दक्षिण- पूर्व में दक्षिणी अटलांटिक महासागर तथा पश्चिम में प्रशांत महासागर एवं दक्षिण में अंटार्कटिका महासागर स्थित है |  उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पनामा भू-संधि द्वारा  दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से जुड़ा हुआ है |
  3. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर  टेरा डेल फ्यूगो द्वीप समूह  स्थित है  जो मैगलन जलसंधि द्वारा दक्षिण अमेरिका के मुख्य भू भाग से अलग होता है |  इसके पूर्वी भाग पर अर्जेंटीना का  तथा पश्चिमी भाग पर चिली देश का  अधिकार है |
  4. ड्रेक जलसंधि दक्षिणी अटलांटिक महासागर तथा  स्कोतिया सागर को आपस में जोड़ती है एवं उत्तर में स्थित  हॉर्न अंतरीप तथा दक्षिण में स्थित शेटलैंड द्वीप को अलग करती है |
  5. दक्षिणी अमेरिका के मुख्य भूमि  में 13 देश स्थित है | दक्षिणी अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित फ़ॉकलैंड द्वीप देश दक्षिणी अमेरिका का ही भाग है जिस पर ब्रिटेन का अधिकार है |
  6. दक्षिणी अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील तथा सबसे छोटा देश फ़ॉकलैंड है |
  7. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के दो  स्थलबद्ध देश  बोलीविया और पराग्वे  हैं |
  8. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी भाग में विश्व  की सबसे लंबी पर्वत श्रेणी एंडीज पर्वत श्रेणी स्थित है |  इसका विस्तार दक्षिण अमेरिका के  6 देशों  कोलंबिया, इक्वेडोर, पेरू, बोलीविया, चिली तथा  अर्जेंटीना देशों में  है |  एंडीज पर्वतमाला की सर्वोच्च चोटी एकांकागुआ 6992 मीटर  ऊंची चोटी  चिली तथा अर्जेंटीना की सीमा पर स्थित है | एकांकागुआ की  शिखर अर्जेंटीना में  स्थित है |
  9. विश्व का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी इक्वाडोर देश में स्थित कोटोपैक्सी ज्वालामुखी है |  यह एंडीज पर्वतमाला पर स्थित है |
  10. विश्व के सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित राजधानी इक्वाडोर की राजधानी क्विटो है |
  11. दक्षिण अमेरिका की सबसे लंबी नदी तथा विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी अमेजन नदी है | अमेजन नदी  अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी है |अमेजन नदी पेरू के लैगो विल्फेरो नामक स्थान से निकलती है  एवं अटलांटिक महासागर में गिर जाती है | अमेजन नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी मैडीरा है |
  12. विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित नौगम्य झील टिटिकाका झील है |  यह झील पेरू तथा बोलीविया की सीमा पर स्थित है |
  13. विश्व का सबसे शुष्क मरुस्थल अटाकामा मरुस्थल उत्तरी चिली में स्थित है |  यहां पर स्थित अरिका नामक स्थान विश्व का सबसे शुष्कतम स्थान है |

  14. दक्षिण अमेरिका के  विषुवत रेखीय वनों को  सेल्वास के  वन कहते हैं |
  15. वेनेजुएला के उष्णकटिबंधीय सवाना घास के मैदानों को लानोस तथा दक्षिण ब्राजील में स्थित घास के मैदान को कैम्पोस के नाम से जानते हैं |
  16. अर्जेंटीना के  शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को पंपास के नाम से जानते हैं | पंपास घास के मैदान को अर्जेंटीना का हृदय स्थल भी कहते हैं |  यह मैदान गेहूं के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है | अर्जेंटीना में ही गेहूं की अर्द्ध चंद्राकार पेटी स्थित है |  अर्जेंटीना के पशु फार्मों को एकटान्शिया तथा  पशुपालकों को ग्वाचो  के नाम से जानते हैं | अर्जेंटीना का चैकों का मैदान विश्व प्रसिद्ध कपास उत्पादक क्षेत्र है |
  17. अर्जेंटीना, उरुग्वे तथा ब्राजील के  अर्धनम भागों में  पोषक तत्वों से भरपूर घास को अल्फाअल्फा  घास कहते हैं |
  18. विश्व में सबसे अधिक कहवा ब्राजील में होता है |  विश्व की सबसे बड़ी कहवा मंडी ब्राजील के साओपालो शहर में स्थित है |  ब्राजील का संटोस बंदरगाह कॉफी बंदरगाह के नाम से जाना जाता है | ब्राजील की लाल मिट्टी को टेरारोसा नाम से जाना जाता है |  यह कपास की खेती के लिए सर्वोत्तम मिट्टी है |
  19. चिली विश्व का सबसे बड़ा तांबा तथा नाइट्रेट उत्पादक देश है |  चिली को विश्व तांबे की राजधानी कहा जाता है | यहां का यहां का चुकीकमाता पठार तांबे के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है |
  20. वेनेजुएला का मरैकेबो झील प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र है |
  21. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के 9 देशों वेनेजुएला, कोलंबिया ,इक्वाडोर, पेरू, बोलीविया , पराग्वे , उरुग्वे चिली तथा अर्जेंटीना की  राष्ट्रभाषा स्पेनिश है | ब्राजील की राष्ट्रभाषा पुर्तगाली है |  गुयाना की राष्ट्रभाषा अंग्रेजी, सूरीनाम की राष्ट्रभाषा  डच तथा  फ्रेंच गयाना की राष्ट्रभाषा फ्रेंच है |
  22. उरुग्वे दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का सर्वाधिक नगरीकृत देश है |
  23. ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया ,चिली की सेंटियागो , अर्जेंटीना की ब्यूनस- आयर्स, पेरू की लीमा , वेनेजुएला की कराकस , सूरीनाम की पारामारिबो  तथा फ्रेंच गुयाना की राजधानी कोयेन्ने है |





Comments